युवक की करंट लगने से मौत, घर में कपड़े धोने गया था, घर मालिक लापता
Feb 08 2021
ग्वालियर। एक घर में कपड़े धोने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित टाउनशिप की है। जिस घर में युवक को करंट लगा है, वहां रात से ताला लगा है। पुलिस ने सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।
सिरोल थाना पुलिस ने बताया कि मुरार स्थित आर्य नगर निवासी बबलू रजक (25) पुत्र शोभाराम रजक कपड़े धुलाई का काम करता था। सचिन तेंदुलकर मार्ग पर ही वह चार से पांच घरों में कपड़े धोने जाता था। जब वह राजेश सिंह के घर में कपड़े धो रहा था। इसी दौरान उसने पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई। इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। उसे बेहोश देखकर मकान मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
घर पर लगा मिला ताला
सुबह जब मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। आरोप है कि मकान मालिक की लापरवाही से करंट लगा है, इसलिए वह ताला डालकर लापता हो गया है। वहीं, सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव का कहना है, कपड़े धुलाई का काम करने वाले बबलू करंट लगने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









