झुग्गी-झोपडिय़ों में किया नाश्ते का वितरण

Feb 08 2021

ग्वालियर। कर्तव्य जन सामाजिक संस्था की ओर से सुबह के नाश्ते के वितरण का कार्यक्रम कमला राजा हॉस्पिटल, चेतकपुरी में किया गया जिनमे हॉस्पिटल के सभी अटेंडरों, हॉस्पिटल के स्टाफ, ओर चेतकपुरी पर स्थित झुग्गी-झोपडिय़ो में किया गया सुबह के नाश्ते के वितरण संस्था द्वारा किया गया ताकि हॉस्पिटल में जो मरीजो के साथ उनकी देखरेख करने वाले लोगो को अच्छा लगे इस तरह के कार्यक्रम संस्था की ओर से निरंतर किये जायेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ वीणा प्रधान, शैलजा शर्मा, पवन शर्मा, संरक्षक श्रीमती कामना सिंह चौहान, साधना भदौरिया, सपना पाल, आरती गौतम, पूनम ढिल्लो, रेखा सेन, नीलम धयगोड़े, दीपिका खत्री आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।