मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मी के घर किया भोजन
Feb 07 2021
ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ग्वालियर प्रवास पर आये और कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोपहर का भोजन सफाईकर्मी रामसेवक के घर किया। उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर, रज्योतिरादित्य सिंधिया, कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भोजन किया।
गुड़ी गुढ़ा का नाका नादरिया माता मंदिर के पास रहने वाले रामसेवक नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामसेवक के घर पहुंचकर खाना खाया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मकान की मरम्मत के लिए रामसेवक को रेडक्रॉस से 20 हजार रुपये का चैक भी प्रदान किया।
इस दौरान रामसेवक के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उनकी बेटी और पत्नी ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने खाने की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें परिवार के सदस्यों का स्नेह है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









