ग्रंथों में कहा है उम्मीद करो रब से करो बल्कि सब से नही-मुनिश्री
Feb 07 2021
ग्वालियर। इंसान के पास दो चीज होती है। एक अच्छी नियत दूसरा दिखावा। अगर आप अच्छी नियत से चलते है तो लोग आपको पहचानेगे नही कोई कद्र नही करेंगे पर अगर दिखावा करते हो तो लोग पूछेंगे व पहचानते है। आज हम दिखावे को देखकर चलते है। आज हमारे चरित्र की खुशबू नही है तभी तो इत्र लगाने की जरूरत पड़ती है। उक्त उद्गार जैन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने रविवार को आनंद नगर स्थित दिगंबर पार्श्वनाथ जैन मदिर में मंगल प्रवेश के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। मुनिश्री विजयेश सागर महाराज मौजूद थे।
मुनिश्री ने कहा कि प्रतिदिन व्यक्ति की एक उम्मीद आशा टूटती हैं दूसरे दिन फिर उम्मीद से उठता है टूट टूट के उम्मीद से टुटा हुआ व्यक्ति सालो साल निकाल देता है। दो बातें जो जिंदगी से जुड़ी हुई हैं। रब व सब ...क्योकि ग्रंथों में कहा है उम्मीद करो रब से करो बल्कि सब से नही। पर आप उल्टे चलते हो उम्मीद करते हो सब से रब को छोड़ देते हो। जिस तरह भगवान का मंदिर सजा कर रखते हो वैसे ही गुरु के दरबार को सजाकर रखना चाहिए। क्योंकि देव शास्त्र गुरु का जीवन मे बहुत महत्त्व है। प्रवचन से पहले नीता जैन ने मंगलचारण किया। मुनिश्री के चरणो में समिति की उषा जैन, विवेक जैन, ओमप्रकाश जैन, अशोक जैन, पंकज जैन, राहुल जैन, शीतल जैन, विकास जैन, विनय जैन, राजेश जैन, राजीव जैन एवं पुष्प जैन, नीता जैन कमलेश जैन पिकी जैन,राधा जैन, नैक्सी जैन आदि ने भेंटकर अर्शीर्वाद लिया। संचालन उमेश जैन एवं पंडित सुनील भाडंरी ने किया।
मुनिश्री का मंगल प्रवेश हुआ, रंगोली सज्जाकर पाद प्रक्षालन व आरती उतारी
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ससंघ रविवार को सुबह विनय नगर से पद विहार कर आनंद नगर जैन मंदिर में गाजे बाजे के साथ समाजजनों ने मंगल प्रवेश कर अगवानी की। मुनिश्री जिन मार्गो से निकाले उस मार्ग पर रंगोली सज्जकर जैन समाज के श्रद्धालृओ ने पाद प्रक्षालन और आरती उतारी के आर्षिवाद लिया।
मुनि के सानिध्य मे 22 से 27 फरवरी तक पंचकल्याणक होगे, तैयारिया शुरू
आयोजन के महामंत्री पवन जैन एवं प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज, क्षुल्लक विश्वत्तर सागर महाराज के सानिध्य एवं ग्वालियर सकल जैन समाज की ओर से 22 से 27 फरवरी 2021 तक होने वाले श्रीमद् जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव फूलबाग मैदान में आयोजित होगे। आयोजक द्वार तैयारिया प्रारंभ हो चुकी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









