डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ने उपयंत्री को सहायक यंत्री के उच्च पद प्रभार एवं पदनाम देने की मांग की
Feb 07 2021
ग्वालियर। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ने अपने पूर्ण सेवाकाल में एक भी पदोन्नति नहीं होने और उपयंत्री संवर्ग को 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर सहायक यंत्री एवं 28 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर कार्यपालन यंत्री के पद का प्रभार एवं पदनाम देने की मांग राज्य सरकार से की है।
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन के प्रांताध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एसके शर्मा, महामंत्री रविन्द्र सिंह कुशवाह ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एसोसियेशन की मांग पर मुख्यमंत्री ने एक उच्च पद का पदनाम एवं प्रभार देने के लिये समिति का गठन किया था। एक समिति द्वारा भी प्रदेश के कर्मचारियों, अधिकारियों को पदोन्नतियां बंद होने के कारण उच्च पद का प्रभार एवं पदनाम देने की अनुशंसा करके सामान्य प्रशासन को प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह कर्मचारी एवं अधिकारी बिना पदोन्नति हुये सेवा निवृत्त हो रहे है। उपयंत्री संवर्ग को वैसे भी पूर्ण सेवाकाल में एक भी पदोन्नति का लाभ पहले भी नहीं मिल रहा था।
उपयंत्री संवर्ग तकनीकी विभागों में 20 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर सहायक यंत्री के पद का वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं उच्च पद का प्रभार पदनाम देने पर शासन पर कोई विाीय भार भी नहीं आयेगा। प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र सिंह भदौरिया ने चेतावनी देते हुये कहा कि शासन द्वारा आदेश न जारी करने पर मार्च माह में प्रदेश व्यापी आंदोलन डिप्लोमा इंजीनियर्स करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार निचले पदों पर कार्यरत डिप्लोमाधारी कर्मचारियों को जिनका पांच प्रतिशत पदोन्नति कोटा उपयंत्री पद के लिये है को उपयंत्री पद का नाम एवं प्रभार दिया जावे।
पत्रकार वार्ता में एपीएस भदौरिया, प्रीतम सिंह रावत, दिलीप पाठक, सुरेश शर्मा, प्रांतीय सचिव श्रीमती रश्मि शेंडगे आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









