15 फरवरी से शुरू होगा मेला, वाहनों पर रोड टैस में 50 फीसदी की छूट
Feb 07 2021
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले के शुभारंभ पर छाया कुहासा अब छंट गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 15 फरवरी से मेला शुरू होने की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य Óयोतिरादित्य सिंधिया, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर मेले में बिकने वाले वाहनों पर रोड टैस में 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण इस बार मेला लेट जरूर हुआ है, लेकिन इसकी भव्यता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहन खरीदी में छूट के साथ यदि आपने कुछ ओर भी मांगा होता तो वह भी दे देते। मुख्यमंत्री ने मेले के संदर्भ में कहा कि जो पहले मिलता था, वह तो ठीक है। अब हमें यह प्लानिंग करना चाहिए कि हम या बेहतर कर सकते हैं, जिससे मेले की भव्यता अधिक बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, मेला व्यवसायी इस संबंध में अपने बेहतर सुझाव दें और मंत्रियों के साथ बैठकर इस पर बेहतर प्लान तैयार करें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मेला शुभारंभ करने पर सीएम को धन्यवाद दिया है।
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आरटीओ छूट के कारण शासन को हालांकि नुकसान होता है, लेकिन फिर भी मिलना चाहिए। वहीं राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आरटीओ छूट से नुकसान नहीं होता है, बल्कि राजस्व बढ़ता है।
ग्वालियर व्यापार मेले के शुभारंभ की घोषणा की जानकारी मिलने के साथ ही मेला व्यवसायियों ने दुकान निर्माण का काम तेज गति से करना शुरू कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









