मुनिश्री ने सचिन जैन को पंच कल्याणक महोत्सव का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया

Feb 06 2021

ग्वालियर। राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज एवं मुनिश्री विजयेश महाराज के सानिध्य में फूलबाग मैदान में भव्य पंच कल्याणक महोत्सव आयोजित किये जा रहे है।
राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने शनिवार को विनय नगर में अपने मंगल आशीवाद से जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम को 22 फरवरी से 27 फरवरी 2021 तक होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी अपने मंगल आशीर्वाद के साथ नियुक्त किया। मुनिश्री ने मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी सचिन जैन आदर्श कलम प्रवक्ता जैन समाज को सौपी।