लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक की बोर्ड मीटिंग हुई

Feb 06 2021

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर क्लासिक द्वारा जोन चेयर पर्सन ऑफिसियल विजि़ट एवं तृतीय बोर्ड मीटिंग का आयोजन होटल फॉर्चुना एवेन्यू में आयोजित कि गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति धर्मेन्द्र जैन एवं पीडीजीएमजेएफ नितिन मांगलिक एवं विशिष्ठ अथिति के रूप में शिव शंकर अग्रवाल उपस्थित हुए। इसमें क्लब के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। क्लब सचिव ललित गांधी द्वारा क्लब की अर्धवार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति सभी बोर्ड मेंबर की उपस्थिति में दी गयी।
कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल द्वारा क्लब में किये गए व्यय की अर्धवार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति दी। क्लब के विगत माह में होने वाले  सेवा कार्यों जैसे कि मेडिकल कैम्प, फ़ूड फ़ॉर हंगर और सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर करने का तय किया गया एवं फेलोशिप कार्यक्रमों में बसंत महोत्सव, क्रिकेट मैच, नाईट ट्रैकिंग व होली मिलन समारोह को मनाने का तय किया गया एवं इसके साथ ही इन कार्यक्रमों के कार्यक्रम संयोजक भी नियुक्त किये गए। इसमे धर्मेंद्र जैन द्वारा पिछले 6 माह की क्लब की सेवा कार्यो का अवलोकन करते हुए भविष्य में किये जाने वाले सेवा कार्यो के लिए अपने सुझाव बोर्ड के सामने रखें।
इस मीटिंग में नितिन मांगलिक द्वारा उनके उद्बोधन में कार्यक्रमों की गतिविधियों पर अपने सुझाव रखें गए। क्लब के धर्मेन्द्र जैन द्वारा बोर्ड सदस्यों की तारीफ करतें हुए उनका सम्मान भी किया गया।
 इस दौरान प्रवीण गुप्ता, ललित गांधी, जगदीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल, ममता शिव शंकर अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, रीना गांधी, कमल जैन, रश्मि शिंदे, शिप्रा गोयल, पंकज गोयल, एएम अग्रवाल, अमित गोयल, बीडी सिंघल, अरविंद शिवहरे, रघुवंश मणि अग्रवाल, राजेश दानी, सुभाष अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, आरपी बंसल, प्रदीप बंसल, क्लब के सभी कार्यकारिणी सदस्य के साथ स्पेशल सदस्य डॉ रोहित अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, नितेश सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित थे।