अभा ब्राह्मण महासभा की संभागीय इकाई का पदारोहण और पत्रिका का विमोचन आज
Feb 06 2021
ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में मध्यप्रदेश की इकाई द्वारा संभागीय इकाई का पदारोहण समारोह और एवं ब्रह्म के स्वर पत्रिका के तीसरे अंक का विमोचन समारोह सात फरवरी रविवार को लक्ष्मीबाई कालोनी पड़ाव स्थित पार्क में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक शेजवलकर मौजूद रहेंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा करेंगे।
उक्त जानकारी पत्रकारों को देते हुये अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मध्यप्रदेश इकाई के मुख्य संरक्षक डॉ. केशव पांडेय, किशन मुदगल एवं प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना जितेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र मुदगल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र बंधु मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपवर्गीय संगठनों के अध्यक्ष एवं अन्य आमंत्रित अतिथियों का सम्मान भी किया जायेगा। इस अवसर पर संस्था के नवनियुक्त विभिन्न पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा प्रदान किये जायेंगे। डॉ. केशव पांडेय ने बताया कि संस्था के मुख्य उददेश्यों में समाज में नागरिक भावना जागृत करना, नैतिक स्तर ऊँचा उठाना पारस्परिक सहयोग एवं भाई चारा आदि की भावना स्थापित करना, समाज की सामाजिक गतिविधियों को नवीन गति एवं प्रगति शील वातावरण प्रदान करते हुये एक सय एवं सुसंस्कृत सामाजिक स्थिति का निर्माण करना, शिक्षा के प्रचार प्रसार पर विशेष बल देना तथा छात्र छात्राओं को विद्यालय महाविद्यालय, शिक्षा संस्थसाएं छात्रावासों में उचित स्थान प्रदान कराना एवं शैक्षणिक सामग्री उपलध कराना, देश की जनतांत्रिक परंपराओं को सहयोग एवं बल देने हेतु राष्ट्रीय अखंडता एवं एकता को कायम रखना।
पत्रकार वार्ता में डॉ.केशव पांडेय, किशन मुदगल, राजेन्द्र मुदगल, अरविंद जैमनी,जितेन्द्र पांडेय, दिव्यार्थ द्विवेदी, गुरूदा डंगरौलिया, देवेश शर्मा, पंकज शर्मा आदि लोग विशेष रूप से मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









