निगमायुक्त ने पटेल नगर में घर-घर जाकर बजाई घंटी
Feb 06 2021
ग्वालियर। शहर में ठोस कचरा प्रबंधन के उचित निष्पादन हेतु सोर्स स्थल से ही गीला व सूखा कचरा अलग अलग लेने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा शनिवार से घर घर जाकर घंटी बजाओ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने रोको टोको अभियान के कर्मचारियों एवं एनएसएस के छात्रों के साथ रैली निकालकर वार्ड 30 स्थित पटेल नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर घंटी बजाई और नागरिकों से अपने घर से ही सूखा हुआ गीला कचरा अलग अलग करके निगम के वाहनों में डालने का आग्रह किया।
नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कॉलोनी में अनेक घरों की घंटी बजा कर नागरिकों से चर्चा की और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी दी तथा उनसे यह भी आग्रह किया कि वह कचरा घर के बाहर ना फेंके घर पर ही एकत्रित करके रखें जब भी निगम का कचरा संग्रहण बाहर आए तब कचरा निगम के वाहन में ही सूखा व गीला करके अलग अलग ही डालें। इसके साथ ही अनेक रह वासियों एवं दुकानदारों से भी चर्चा की तथा स्वच्छता में नगर निगम का सहयोग करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त नरोत्तम भार्गव, उपायुक्त एपीएस भदौरिया, सतपाल सिंह चौहान, सिटी प्लानर पवन सिंघल नोडल अधिकारी एसबीएम केशव सिंह चौहान, पवन दीक्षित माधव कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर पांडे सहित रोको टोको अभियान के कर्मचारी एवं एनएसएस के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
निगमायुक्त ने दिलाई स्वच्छता जागरूकता की शपथ
घर-घर जाकर घंटी बजाओ अभियान के दौरान आम जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के नेतृत्व में बाल भवन से लगभग 200 कर्मचारियों एवं एनएसएस के छात्रों के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन वार्ड 30 स्थित पटेल नगर तक किया गया। जहां आसपास के क्षेत्रों में घूम कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन अवसर पर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









