उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से ठंड की होगी वापसी

Feb 06 2021

ग्वालियर। पिछले चार दिन से शहर के आसमान में सूरत देवता विराजमान होकर लोगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। कल रात को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का माहौल देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे का असर कल कम हो गया। इससे सुबह हल्की ठंड का अहसास हुआ। सुबह चली हवा की वजह से मौसम में ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान साफ हो जाएगा।  उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से ठंड की वापसी होगी। ठंड का एक कंपाने वाला दौर रहेगा।
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो चुकी है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे राजस्थान में घेरा विकसित हो गया था। चक्रवातीय घेरे को अरब सागर से नमी मिल रही थी। इस कारण गत दिवस शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी की वजह से हवा में नमी आ गई। शनिवार सुबह 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा भी चली। इस हवा की वजह ठंडक का अहसास हुआ, लेकिन तेज धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 7 फरवरी से हवा का रुख उार पश्चिम होने के आसार हैं।