कृषि कानून वापसी के लिए हाईवे पर किसानों ने किया जाम
Feb 06 2021
ग्वालियर। ग्वालियर में आंदोलन के समर्थन में अंचल के किसान उतर गए हैं। ग्वालियर में 3 जगह किसानों ने चक्काजाम किया। बड़ा गांव, रायरू और मोहना के पास हाईवे पर चक्काजाम किया। चक्काजाम कर नारेबाजी की, 200 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भी समर्थन में आंदोलनकारियों के साथ थे।
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान शनिवार को मध्य प्रदेश में चक्काजाम किया। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, सागर सहित अन्य जिलों में किसान नेताओं ने दोपहर 12 से 3 के बीच हाईवे पर चक्काजाम किया। हालांकि जाम के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी जरूरी सेवाओं को छूट रही।
चक्काजाम आंदोलन कर रहे 40 किसान संगठनों द्वारा बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा ने ये चक्काजाम बुलाया था। शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक चक्काजाम रहा। इस दौरान गाडिय़ों को चलने नहीं दिया गया। सभी नेशनल और स्टेट हाईवे पर यातायात अवरुद्ध रहा।
शनिवार को बड़ागांव और रायरू हाइवे पर किसानों ने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रास्ता जाम किया। इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक थमा है। इस कारण भारी वाहनों की रेल सुबह से लगना शुरू हो गई।
इधर दोपहर 11 बजे तक किसान बड़ी संख्या में निरावली हाइवे पर जमा होना शुरू हो गए। वहीं पुलिस का सख्त पहरा भी दिखाई दे रहा था। कई किसान भाजपा सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। बता दें कि स्कूल- कॉलेज बड़ागांव हाइवे के दूसरी तरफ हैं। ज्यादातर स्कूल कॉलेज का समय अभी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे का है। ऐसे में 12 से 3 बजे तक यहां हाइवे जाम का प्रदर्शन के चलते स्कूल, कॉलेज आने जाने वाले परेशान हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









