बैंक निजीकरण के विरोध में अधिकारियों व कर्मचारियों न किया प्रदर्शन

Feb 05 2021

ग्वालियर। भारत सरकार के द्वारा बैंक को निजीकरण की घोषणा के बाद समूचा बैंक कर्मचारी वर्ग आक्रोश में आ गया ओर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आव्हान पर पूरे देश मे विभिन्न बैंको के सामने जंगी प्रदर्शन किया गया। इस कड़ी में ग्वालियर में भारतीय स्टेट बैंक जोनल ऑफीस के सामने साय 5.30 किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व आर के शुक्ला, हेमंत गोस्वामी, रहीम खान,धनकर, हिमांशु सारस्वत, अजय गुप्ता, आलोक रोहतगी, प्रियंका दुबे, सौरभ सक्सेना, हेमन्त सक्सेना,सुनील सिंह, अशोक निगम, अखिलेश खरे, हर्ष अरोरा, आदि ने किया। आर के शुक्ला ने बताया की विा मंत्री द्वारा 1 फरवरी को आम बजट के दोरान घोषणा की कि देश की दो सरकारी बैंकों का निजीकरण, बैंको के एन पीए के वसूली के लिए प्राइवेट कंपनी को देने व भारतीय जीवन बीमा के हिस्सेदारी को बेचने को लेकर जो कदम उठाने जा रही हे हम उसका पुरजोर विरोद करते है व आंदोलन का सनखनाद करते हुए आज जंगी विरोद प्रदर्शन करते है व सरकार को चेतावनी देते है कि वे देश विरोधी, जन विरोधी नीति से बाज आये। संचालन हेमन्त गोस्वामी ने किया।