पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन
Feb 05 2021
ग्वालियर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पत्रकारों व उनके परिवारजनों को कोरोना योद्धाओं की सूची में शामिल कर नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की। संभागीय अध्यक्ष प्रदीप मांढरे, प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन के अवसर पर पत्रकार राजीव अग्रवाल, वरूण शर्मा, अजय उपाध्याय, राज लखन सिंह, सुशील कौशिक, रविन्द्र सिंह, लोकेन्द्र भार्गव, आकाश सक्सेना, अंकुर जैन, राजेश जायसवाल भी मौजूद थे। कलेक्टर को बताया गया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने इस बावत मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है और प्रदेश के सभी जिलों के पत्रकारों ने वहां के कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









