अवैध रेत परिवहन रोकने गई पुलिस पार्टी पर हमला, टीआई घायल

Feb 05 2021

 ग्वालियर। शुक्रवार सुबह पुरानी छावनी थाना पुलिस पर चंबल नदी को खोखला कर रहे रेत माफिया ने हमला कर दिया। पुलिस एंटी माफिया मिशन के तहत शुक्रवार सुबह एशन लेने के लिए जलालपुर रोड से आगे सुसेरा कोठी मार्ग पर पहुंची थी और अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर-ट्रॅाली चालकों को पकड़ रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रेक्टर-ट्रॉली में बैठे कई लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इस दौरान टीआई सुधीर सिंह कुशवाह बचने के चकर में गिरकर घायल हो गए। उन्हें बिरला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी संख्या में अवैध आर्स और कारतूस समेत आधा दर्जन ट्रेक्टर-ट्रॉली रेत से भरी हुई जत की। पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना मिलते ही एसपी अमित सांघी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुरानी छावनी थाना पुलिस टीआई जलालपुर गांव के पास चंबल से अवैध रेत भरकर ला रहे ट्रैटर-ट्राली पकड़ कर रहे थे। एक के बाद एक पांच ट्रैटर ट्रालियों को पकडऩे के बाद अगली ट्रैटर ट्राली को रोका तो उसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की तो ट्रॉली में सवार लोगों ने अचानक से कट्टों से फायरिंग करना शुरू कर दिया।
गोलियां चलती देख पुलिस जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। टीआई सुधीर सिंह गोलियों बचने के लिए भागे तो चालक ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। टीआई बचने के लिए गड्ढे में कूद गए। इसके बाद एसपी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में आधा दर्जन आरोपियों को पकड़कर थाने में बंद किया गया।
एंटी माफिया मिशन में पुलिस ले रही थी एक्शन
अंचल में चंबल के रेत माफिया नदी को खोखला कर अवैध रेत की सप्लाई शहर में लंबे समय से कर रहे हैं। मुरैना पुलिस की लापरवाही के कारण अवैध रेत का कारोबार चल रहा है। एंटी माफिया मुहिम में शुक्रवार  को पुलिस सुबह के समय रेत के अवैध परिवहन पर लगाम लगाने गई थी। पुरानी छावनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही कर रही थी। इधर कलेटर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी आरोपियों पर कड़ा एशन  लेने की बात कही है। 
पांच ट्रैक्टर, 6 बदमाश व दो कट्टे बरामद
पुलिस ने घेराबंदी कर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से भरी पकड़ी हैं। 6 बदमाशों को पकड़ा है और इनके पास से दो कट्टे, 6 कारतूस भी बरामद हुए हैं। यह सभी मुरैना से चंबल की रेत भरकर यहां अवैध परिवहन करते हुए आ रहे थे।
रेत माफिया के खिलाफ रुकेगी नहीं कार्रवाई
पुलिस ने चंबल से रेत लेकर आने वालों पर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। कुछ लोग पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने बताया कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इसलिए बढ़ा दुस्साहस... पहले वनकर्मी और आईपीएस की कर चुके हैं हत्या
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली तिराहे पर वर्ष 2016 में रेत माफिया ने मुरैना से पीछा करते हुए आ रहे वनकर्मी की कुचलकर हत्या की थी। इससे पहले पुरानी छावनी थाने से सटे बानमोर थाना क्षेत्र में खनन माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे आईपीएस नरेन्द्र कुमार को भी खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था।