रात को सर्दी गायब, बादल छाए, चली हवा
Feb 04 2021
ग्वालियर। कल रात को ठंड गायब होते देखी गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक चल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर के आसमान में बादल उड़ते दिखाई दिये। इससे दिन के तापमान में वृद्धि नहीं होगी। पिछले दो दिनों से लगातार बादल छाए रहने से ठंड लगभग गायब सी हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा पहुंच गया है। एक तरफ उत्तर से ठंडी हवा का आना रुक गया है, वहीं बादलों के कारण जमीन की सतह और वातावरण की गर्मी ऊपर नहीं उठ पा रही है। इस वजह से रात का तापमान कम नहीं हो पा रहा है। दिन का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, लेकिन उसका असर खत्म होने में अभी एक-दो दिन और लगने की संभावना है। इस वजह से वातावरण में आद्र्रता बनी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









