1200 रुपए के लेनदेन पर युवक की गोली मारकर हत्या
Feb 04 2021
ग्वालियर। एक युवक की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मुरार के निबुआपुरा की है। मृतक को हत्या आरोपियों से 1200 रुपए लेने थे। जब वह रुपए लेने पहुंचा तो बदमाशों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। विरोध किया तो कट्टा लहराते हुए गोली मार दी। बदमाशों ने तीन फायर किए हैं। युवक को पेट में दो गोली लगी है और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी मौके पर पहुंचे हैं। खबर है कि एक आरोपी पुलिस ने पकड़ भी लिया है। जब पुलिस उसे पकडऩे पहुंची तो पुलिस पर भी उसने कट्टा तान दिया था।
उपनगर मुरार के फूटी बैरक सुतारपुरा निवासी 22 वर्षीय अमित वेग पुत्र बजीर वेग फेब्रीकेशन का काम करता है। कुछ समय पूर्व उसने सीपी कॉलोनी में संजू तिवारी के घर पर स्टील पॉलिश का काम किया था। उसकी मेहनत के 1200 रुपए संजू तिवारी ने रोक रखे थे। काफी समय से वह अपने रुपए मांग रहा था, लेकिन संजू रुपए नहीं दे रहा था। रात करीब 11 बजे अमित वेग अपने काम से वापस लौट रहा था। उसे पता लगा कि संजू तिवारी, उसका बेटा व भाई निबुआपुरा में हैं। जिस पर वह अपने रुपए मांगने के लिए निबुआपुरा में पहुंच गया। यहां जैसे ही अमित ने अपने रुपए मांगे संजू ने उसकी गालियां देकर मारपीट शुरू कर दी। जिसका उसने विरोध किया तो अमित और उसका भाई कट्टे उठा लाए। दोनों ने अमित पर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। अमित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तभी संजू ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाने के बाद हमलावर हाथों में कट्टे लहराते हुए फरार हो गए। अमित की हत्या उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर हुई है। कॉलोनी के लोगों ने उसके घर पर पहुंचकर घटना की सूचना दी।
तनाव बढ़ता उससे पहले ही हटाया शव
इधर मुरार पुलिस भी गोली चलने की खबर मिलते ही स्पॉट पर पहुंच गई। पुलिस को पता था कि यह दो अलग-अलग समुदाय के बीच का मामला है जल्द तनाव बढ़ सकता है। पुलिस ने परिवार के आने से पहले ही अमित को पुलिस वाहन में डालकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल से शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है।
सरेराह की हत्या
जिस समय अमित की संजू और उसके साथी हत्या कर रहे थे आसपास काफी भीड़ थी। घनी बस्ती में कोई अपने दरवाजे पर बैठा था तो कोई बाहर टहल रहा था। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस को मौके से तीन गोलियों के खोके मिले हैं।
जल्दी पकड़े जाएंगे आरोपी
अमित वेग की हत्या हुई है। प्रारंभित बात लेनदेन की आई है, लेकिन देख रहे हैँ कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। तीन नाम सामने आए है। पुलिस पार्टियां रवाना कर दी हैं। आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे।
अमित सांघी, एसपी ग्वालियर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









