जीआरपी ने पकड़ी ने चोर गैंग, 10 लाख के जेवरात और नगदी बरामद

Feb 04 2021

ग्वालियर। शासकीय रेलवे पुलिस( जीआरपी) ग्वालियर को एक बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। इनके दो साथी फरार हो गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से करीब 10 लाख रुपए कीमत के जेवरात और नकदी बरामद हुए हैं।
एडिशनल एसपी रेल प्रतिभा मैथ्यू ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि डीएसपी शुभा श्रीवास्तव और टीआई ग्वालियर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में ट्रेनों में चोरी करने वाले एक-एक कर चार आरोपी पकड़ लिए गए। पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र कुमार निवासी झांसी, अतर सिंह निवासी हिसार हरियाणा, रविंद्र सिंह निवासी हिसार हरियाणा तथा राजेंद्र निवासी सुलतानपुरी दिल्ली है। इनके दो साथी फरार हैं, उनमें सुलतानपुरी दिल्ली निवासी विनोद तथा भिवानी हरियाणा निवासी विजय शामिल है। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सोते हुए यात्रियों के बैग, सूटकेस से जेवरात व नगदी चुरा लेते थे। चोरों का नेटवर्क पता किया जा रहा है। इस गिरोह को पकडऩे में सहायक उप निरीक्षक बीवी शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह ,संतोष शुक्ला , राजेश शर्मा की भूमिका प्रमुख रही