जिकित्जा हेल्थकेयर ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम" द्वारा15 हजार लोगों को किया प्रशिक्षित
Feb 02 2021
ग्वालियर। किसी भी दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति का फिर से स्वस्थ होना इस बात पर निर्भर करता है कि उसे घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा किस तरह मदद दी गई या फिर क्या राहत कार्य किए गए। अगर घटना स्थल पर मौजूद लोगों को यह पता हो कि घटना के तुरंत बाद उन्हें क्या करना है तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस बात को ध्यान में रखकर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का संचालन करने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी जिकित्जा हेल्थकेयर लि. ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम" का आयोजन किया।
जिकित्जा हेल्थ केयर लि. के जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की एक जिम्मेदार संचालक कंपनी के रूप में हम यह बताना चाहते हैं कि किसी भी घटना के बाद घायल के इलाज में समय बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बात को ध्यान में रखकर हम लगातार फर्स्ट रिस्पॉन्डर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित कर यह बताया जा सके कि अगर उनके सामने कोई घटना हुई, या कोई घायल है तो वे उसकी जान बचाने में किस तरह भूमिका निभा सकते हैं। अब तक हम इस तरह के प्रोग्राम द्वारा मध्यप्रदेश में 4 लाख से ज्यादा लोगो को प्रशिक्षित कर चुके है। जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के इन्ही प्रयासों को देखते हुए, प्रदेश के विभिन्न जि़लों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 108 एम्बुलेंस स्टाफ को कई क्षेत्रो में सराहनीय कार्य करने पर ट्राफी और प्रशंसी पत्र द्वारा समानित किया जिससे उनका मनोबल बढ़ा।
55 स्थानों पर 15 हजार से ज्यादा लोगों को दिया प्रशिक्षण
गौरतलब है कि जिकित्जा हेल्थकेयर लि. द्वारा अलग-अलग शहरों के 55 स्थानों पर एक साथ यह जागरुकता कार्यक्रम रखा गया था। इनमें 15 हजार 286 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा झोन के लोगों को प्रशिक्षित किया गया है।
जिकित्जा हेल्थकेयर लि. द्वारा हर वर्ष इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम निरंतर रखे जाते हैं जिसमें अलग-अलग उम्र के लोगों को फर्स्ट एड, दुर्घटना के दौरान बनने वाली स्थिति, मरीज को संभालने, पुलिस-प्रशासन को जानकारी देने, एंबुलेंस को बुलाने, परिजनों को जानकारी देने आदि की जानकारी जि़कित्ज़ा हेल्थकेयर के पैरामेडिक स्टाफ द्वारा दी जाती है। अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसमें स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी, गृहिणियां, व्यापारी, युवा और बुजुर्ग लोग शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









