सुबह से खिली धूप, दोपहर को उतारने पड़े गर्म कपड़े
Feb 01 2021
ग्वालियर। भले ही रात के पारे में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ बढ़त जरूर दर्ज हुई हो, लेकिन यह अब भी सामान्य से नीचे है। ऐसे में सर्दी का प्रभाव बढ़ जाना था, लेकिन शहर पश्चिमी विक्षोभ के कब्जे में है, ऐसे में जहां नमी की मात्रा तेजी से गिरी है, वहीं शीतलहर भी थमी हुई है। यही नहीं कोहरे का असर भी अब खत्म सा दिखाई दे रहा है। यह हालात तब हैं, जबकि देश के कई हिस्सों में बर्फीली हवा और कोहरा जमकर सितम बरपा रहे हैं, जिसके चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इधर मौसम विभाग ने फिर यह कहा है कि रात के पारे में और इजाफा होगा, यानि ठिठुरन और तेज कंपकंपाहट की वापसी अब शायद ही हो। वहीं शहर में सुबह से खिली धूप ने दोपहर को ऐसी तेजी पकड़ी कि लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। चारदीवारी के भीतर भी सर्दी से बेहद राहत रही।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएंगे, लेकिन पानी की संभावना नहीं है। इससे रात के पारे में बढ़ोतरी होगी साथ ही सर्दी पूरी तरह दब जाएगी।
जहां एक ओर अब दिन बड़े होने लगे हैं, वहीं सर्दी के मुंह छिपा जाने के कारण दिनचर्या भी सामान्य हो गई है। आज भी सुबह से बाजारों और सड़कों पर गहमागहमी दिखाई दी, बल्कि दोपहर से कुछ पहले ही सर्दी का असर दिखाई नहीं दिया। लोग आम दिनों की तरह घरों से निकले और अपने काम निपटाए। शीतलहर के कारण अलसुबह और रात जरूर ठंड का अशर महसूस हुआ था। कोहरा न होने के कारण दृश्यता भी सामान्य ही रही, जिसके चलते बाहरी और हाइवे क्षेत्र में यातायात पर भी मौसम का कोई असर दिखाई नहीं दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









