बैंड बाजों के साथ निकली कलश यात्रा

Feb 01 2021

ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम हनुमान चौराहे के पास लक्ष्मीगंज संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा वृद्धों के सानिध्य में, बुजुर्गों की आशीर्वाद से सोमवार से प्रारंभ हुई। जिसमें माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि भव्य कलश यात्रा बग्गी, बैंड, गाजे-बाजे के साथ पहाड़ वाली माता मंदिर नई सड़क से प्रारंभ होकर कथा स्थल माधव बाल निकेतन एवं वृद्धाश्रम पर पहुंची।
कलशयात्रा के पहुंचने के बाद कथा व्यास भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री ने भक्तों को भागवत का महत्व बताया। यह कथा 7 फरवरी तक चलेगी एवं प्रतिदिन वृंदावन से पधारे कलाकारों द्वारा सुंदर- सुंदर झांकियों के दिव्य दर्शन कराए जाएंगे। 8 फरवरी को हवन पूजन कन्या भोजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें सभी संस्था के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं सहयोगी जन मौजूद रहेंगे। कोरोना काल में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। कथा के दौरान भक्तों को पण्डाल में दूर-दूर बैठाया जाएगा। वहीं जो भक्त मास्क पहनकर नहीं आएंगे उनको संस्था द्वारा मास्क वितरित किया जाएगा।