शिविर में महिलाओं को किया जागरुक
Feb 01 2021
ग्वालियर। गर्भवती महिलाओं की देख रेख एवं उन्हें जागरूक करने हेतु ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वुलेन मालनपुर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज विक्रम वूलन मालनपुर के सहयोग से फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ग्वालियर ब्रांच द्वारा एक दिवसीय जनजागृति जागरूकता कार्यक्रम ग्राम तिलोरी मालनपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने किया। ग्रामीण लोगों को परिवार नियोजन एवं महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में छोटा परिवार ही सुखी परिवार रहता है और छोटे परिवार के माध्यम से हम अपनी हर जरूरत को आसानी से पूरा कर सकते हैं। तथा परिवार को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं और आज किसान दिवस के उपलक्ष में ग्रामीण गरीब महिलाओं को शाखा प्रबंधक नीलम दीक्षित द्वारा खाद्यान्न वितरित किया गया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर अछेन्द्र सिंह कुशवाह ने करोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी तथा महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। तथा ग्रामीण जनों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए कार्यक्रम में संस्था की चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थी उन्होंने अपने उदबोधन में सभी गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य की देखरेख एवं उनके खानपान तथा कैसे उनको अपना ध्यान रखना है इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम संस्था की शिवांगी चंदेरिया ने पैरामेडिकल स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग के बारे में ग्रामीण छात्र और छात्राओं को जानकारी दी। तथा पैरामेडिकल स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग करने के बाद लड़कियां समाज सेवा का कार्य कर रही है और अपना भविष्य सवार रही है और शहर के बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में काम कर रही हैं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 95 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसमा ग्रामीणों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम कोरोना के नियमो का पालन करते हुए किया गया।आभार संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अछेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









