श्वान सोशल एंड एनीमल वेलफेयर का प्रयास, 50 श्वानों को लगाया एंटीरैबीज टीका

Jan 31 2021

ग्वालियर। शहर में स्ट्रीट डॉग के लिए तमाम संस्थाएं काम कर रहीं हैं, लेकिन श्वान सोशल एंड एनीमल वेलफेयर द्वारा एक अनूठा उदाहरण पेश करते हुए इस तरह के श्वानों के करने पर होने वाली रैबीज की बीमारी को मद्दनजर रखते हुए बाकायदा कैंप लगाकर श्वानों को एंटीरैबीज टीके लगाए गए। यदि वह किसी भी व्यक्ति को काट भी लें तो फिर उन्हें गंभीर हालात का सामना न करना पड़े। यह संस्था का पहला प्रयास है, लेकिन संस्था अध्यक्ष नम्रता सक्सैना का कहना है कि अब वह उस मिशन को समूचे गर्मी के सीजन में जारी रखेंगी। उनका कहना है कि गर्मी के साथ ही श्वानों में हिंसक प्रवृति पनपने लगती है, जिससे वह लोगों को शिकार बनाने लगते हैं। पहले ही दिन संस्था द्वारा फूलबाग मैदान में आयोजित शिविर में तथा पड़ाव के समीप बनी कालोनियों में लोगों के संपर्क करने पर आधा सैकड़ा से अधिक कुत्तों को यह टीका लगाया गया।
नम्रता का कहना है कि इस अभियान के पीछे संस्था का उद्देश्य डॉग बाइट के होने वाले नुकसान से लोगों को बचाना है। गर्मी की शुरुआत हो रही है और गर्मी में डॉग पानी के अभाव में विचलित होकर मनुष्य को काटने की कोशिश करते हैं तो संस्था ने यह प्रयास किया है कि स्ट्रीट डॉग को एंटी रेबीज का टीका लगाया जाए। ग्वालियर में जहां तक संभव होगा संस्था टीकाकरण करेगी और लोगों को डॉग बाइट के होने वाले खतरे से बचाएगी। 
साथ-साथ मैं नम्रता सक्सेना ने लोगों से आग्रह भी किया है कि वह भी स्ट्रीट डॉग को ज्यादा से जयादा अपनापन दें। स्ट्रीट डॉग को खाना, पानी दें और डॉग के प्रति सहानुभूति रखें। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला अब निरंतर चलता रहेगा संस्था के पदाधिकारी जगह-जगह जाकर स्ट्रीट डॉग को टीकाकरण करेंगे
संस्था द्वारा इस अनूठे शिविर का आगाज फूलबाग चौराहे से से किया था, जिसमें विधायक सतीश सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे और उन्होने संस्था के इस प्रयास को सराहा। इनके अलावा वर्तमान इसके अलावा संस्था की अध्यक्ष संस्था उपाध्यक्ष प्रवीण पवार, सचिव श्वेता सकसैना, सदस्य राहुल गौतम, आरके श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, निष्ठा सिंह अरविंद नरवरिया सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।