गौ माता की सेवा से अनजाने में किए हुए पाप से मुक्ति मिलती है

Jan 31 2021

ग्वालियर। चंद्रबदनी नाका स्थित मैहर वाली माता मंदिर में पंचम दिवस की कथा सुनाते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती की परम कृपा पात्र शिष्य सुश्री गुंजन वशिष्ट ने कहा कि गौ माता के स्पर्श से किए गए पाप अनजाने में भी पाप मुक्त हो जाते हैं नर्क में बैतरणी नदी से गौ माता हमें पार करा देती है इसलिए हर प्राणी को गौ सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा हमारा धर्म है हमारे कन्हैया जब तक ब्रज में रहे उन्होंने नंगे पांव ही विचरण किया आगे उन्होंने ब्रिज की सुंदर लीलाओं का वर्णन करते हुए उखल लीला सुनाई उन्होंने कहा कि हमें प्रभु की मन से और काया से प्रभु की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने अंत में भगवान की गोवर्धन लीला और छप्पन भोग का दर्शन कराया। आज श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमती समीक्षा गुप्ता, बृजमोहन शर्मा, जसवंत सिंह चौहान, राकेश गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, विनोद प्रजापति और पांडे व संजय पाठक, कुमारी मोना शर्मा ने आरती की। आज रुक्मणी विवाह का प्रसंग बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।