रे ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया
Jan 31 2021
ग्वालियर। कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा कुष्ठ आश्रम बहोड़ापुर में कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। प्रशासक आशीष कृष्ण द्वारा सर्वप्रथम गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए एवं युवाओं की टीम द्वारा मनोरंजन खेलकूद एवं कुष्ठ निवारण के संसाधनों पर विचार विमर्श किया गया।
राघवेंद्र तोमर द्वारा इन लोगों के बीच प्रेम और सहनशीलता के विषय पर विचार किया गया। अभिषेक जॉन द्वारा बच्चों को फल मीठी ब्रेड मिठाई आदि का वितरण किया गया। एवं महात्मा गांधी के कुष्ठ निवारण के प्रयासों पर उन्होंने प्रकाश डाला। ज्ञात हो की संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से कुष्ठ आश्रम बहोड़ापुर में निरंतर सेवा का कार्य कंप्यूटर शिक्षा युवा सेमिनार महिलाओं पर सेमिनार स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया जाता रहा है। और 20000 लीटर पानी की एक टंकी का निर्माण भी फाउंडेशन के द्वारा किया गया था। कुष्ठ आश्रम के प्रभारी पंडित भारत राम सिंह आदि ने संस्था का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









