बैजाताल में रविवार से नौकायन प्रारंभ, सैलानी हुए प्रसन्न, सांसद और ऊर्जा मंत्री ने किया शुभारंभ
Jan 31 2021
ग्वालियर। रविवार को मोतीमहल स्थित बैजाताल में नगर निगम ग्वालियर द्वारा नौकायन प्रारंभ कराया गया। नौकायन का शुभारंभ उर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने फीता काटकर किया। नौकायन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। वहीं नौकायन के लिए सभी सैलानियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही सामान्य टिकिट 30रु प्रति व्यक्ति, 20 रु सीनियर सिटीजन एवं 12 वर्ष तक के बच्चे का रहेगा तथा दिव्यांग का टिकिट फ्री रहेगा। इसके साथ ही शिकारा में घूमने का टिकिट प्रति व्यक्ति 100 रु होगा। यह सभी टिकिट 30 मिनिट के लिए मान्य होगें। नौकायन का शुभारंभ होने के बाद सैलानी भी बड़ी संख्या में नौकायन का लुत्फ लेते देखे गए।
दस माह बाद बोटिंग
कोरोना संक्रमण के चलते बीते साल के मार्च माह में बैजाताल में बोटिंग का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद के पूरे समय यह स्थान उजाड़ रहा। पिछले दिनों इसमें फिर पानी भरा गया और पूरी तैयारी के बाद इसे फिर लोकार्पित कर दिया गया। जिसके लिए मंत्री और सांसद को अतिथि के रूप में बुलाया गया था, इन दोनों ने ही निगम के इस प्रयास की सराहना भी की। अब देखना यह है कि यह व्यवस्था कितने दिन तक सुचारू रूप से संचालित होती है, क्योंकि अव्यवस्थाओं के चलते इसे कई बार बंद करना पड़ता है। इससे पहले फूलबाग के समीप बोट क्लब बनाया गया था, जिस पर मोटी रकम खर्च हुई थी, लेकिन यह अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया और यहां अब कीचड़ का दल-दल बनकर रह गया है।
दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक होगी बोटिंग
बैजाताल में बोटिंग का समय दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। यहां पहुंचकर लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ प्राकृतिक वातावरण में बोटिंग का लुत्फ ले सकेंगे। इसके लिए वयस्क व्यक्ति को 30 व बच्चों को 20 रुपए चुकाने होंगे, जबकि दिव्यांग मुफ्त में ही नौकायन का लुत्फ ले सकेंगे। 13 कर्मचारियों को यहां नियुक्त किया गया है। जो पूरी सेफ्टी का ध्यान रखेंगे। सुरक्षा के सभी बंदोबस्त होने की बात भी निगम के नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव ने कही है।
यह भी होगा
जल्द ही इस स्थान को और लोकप्रिय बनाने के साथ ही सैलानियों को आकर्षित करने के लिए मिनी चौपाटी भी स्थापित होगी, जहां तरह-तरह के व्यंजन और फास्ट फूड के साथ पेय पदार्थों का स्वाद भी सैलानी चख सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









