तिमनासा अपने पूरे रौबदार अंदाज के साथ लौट आयी है”, ‘बालवीर रिटर्न्सा’ में वापसी करने पर पवित्रा पूनिया ने यह बात कही
Jan 30 2021
1. शो पर वापसी करते हुए कैसा महसूस हो रहा है?
पूरी यूनिट से दोबारा मिलकर अच्छाा लगा। ये वो लोग हैं, जिन्हेंर मैं सबसे ज्यारदा प्या र करती हूं। ‘बालवीर रिटर्न्सि’ मेरे दूसरे घर जैसा है और मुझे लग रहा है कि पूरी यूनिट ही सेट पर मेरे लौटने का इंतजार कर रही थी। वापस लौटकर मैं बहुत खुश हूं।
2. इतने लंबे समय के बाद सेट पर तकनीशियन दल और सारे को-स्टामर्स से मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी?
जब मैं पहले दिन सेट पर आयी तो सारे लोग खुशी से झूम रहे थे। इतना ही नहीं उन्हों ने मुझे अपने कंधों पर उठा लिया और हिप-हिप हुर्रे, चिल्लाूने लगे! हर कोई पिछले तीन महीने से मेरा इंतजार कर रहा था और अब जबकि मैं लौट आयी हूं, सभी लोग एक साथ फिर काम करने के लिये काफी खुश और उत्साेहित हैं। सेट का माहौल पूरा जोश से भरा हुआ था और हर कोई अपना सबसे बेहतर करके दिखाने के लिये बेताब था। मेरी वापसी पर मेरे को-स्टा र्स वाकई बहुत खुश थे, क्योंेकि हमारे बीच काफी अच्छा तालमेल है। शूटिंग के मोड में आना और सारी मौज-मस्तीर करना, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार रहा है।
3. क्याम तिमनासा में अभी कुछ बदलाव हुए हैं?
सेट पर तिमनासा की जगह को संभालकर रखा गया और मेरा कमरा वैसा का वैसा ही है जैसा मैं छोड़ कर गयी थी। उन्हों ने तो मेरे कमरे में कुछ बेहद ही खूबसूरत बदलाव किये हैं। जहां तक तिमनासा के किरदार की बात है, तो वह ना केवल वापस आयी है बल्कि पहले से कहीं ज्याकदा शक्तिशाली और क्रूर हो गयी है। बालवीरों के लिये पहले भी वह सबसे बड़ा खतरा थी और आगे भी रहेगी।
4. जब आप यहां नहीं थीं तो आपको तिमनासा किरदार की कौन-सी चीज सबसे ज्यारदा याद आ रही थी ?
‘बालवीर रिटर्न्सह’ में जब मैंने तिमनासा को छोड़ा था और मैं ‘बिग बॉस हाऊस’ चली गयी थी, मुझे अपनी भुजाओं और हथियारों की बहुत कमी खल रही थी, खासकर जब मैं गुस्साा हो जाया करती थी। उन लड़ाइयों के दौरान मैं मनाती रहती थी कि मेरे पास वह सुपर पावर और मेरी छड़ी आ जाये।
5. तिमनासा के वापस लौटने पर ‘बालवीर रिटर्न्स ‘ के दर्शकों को क्या उम्मीचद रखनी चाहिये?
चूंकि, तिमनासा इस शो में लौट आयी है, तो जाहिर सी बात है अब पहले से कहीं ज्या्दा ड्रामा और एडवेंचर होने वाला है। इस बार तिमनासा बालवीर से हारेगी नहीं, बल्कि पहले से भी ज्यांदा ताकत से वार करेगी। मेरे वापसी के साथ अब सारे सीक्वेंेस ज्याीदा जोरदार होने वाले हैं और बालवीर के साथ यह लड़ाई पहले से कहीं ज्याीदा रोमांचक और खतरनाक होगी।
6. इस बात की हमें पहले से ही जानकारी है कि आपका कॉस्ट्यू म काफी भव्यय और भारी-भरकम है, इतने लंबे समय के बाद उन्हेंर दोबारा पहनने पर किस तरह की परेशानी पेश आयी?
मेरा कॉस्ट्यू म काफी भव्ये और भारी-भरकम है और मैं सेट पर पूरे तीन महीने के बाद वापस लौटी हूं। पहले दिन जब मैंने यह ड्रेस पहनी, मेरे सिर में भयानक दर्द हो गया। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं सांस नहीं ले पा रही हूं और मैं किसी भारी-सी चीज के अंदर फंस गयी हूं। मैं बस चाहती हूं कि तुरंत ही अपने आम कपड़े पहन लूं। तीन महीने पहले, 1 साल के दौरान मुझे सेट पर तिमनासा के कपड़े पहनने की आदत हो गयी थी। मैं तो उन कपड़ों और कॉस्ट्यू म को तो सेट पर 2-3 घंटे लगातार पहन लेती थी, यहां तक कि उस क्राउन को भी। वहीं बाकी को-स्टाटर्स शूटिंग के बाद अपने साजो-सामान उतार दिया करते थे। इसलिये, मुझे इस लुक में और इस किरदार के प्रवाह के साथ तालमेल बिठाने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा था। वह चीज मेरे अंदर कहीं ना कहीं कम हो गयी थी। मैंने कई री-टेक भी दिये और तिमनासा के किरदार में ढलने के लिये पूरा दिन लग गया। वाकई वह मेरे लिये काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था।
7.शोएब के साथ शूटिंग करने का आपका अनुभव कैसा रहा, क्योंमकि इस शो में हर शरारत में वे आपके बरारबर के हिस्सेूदार रहे हैं?
इस नये सीजन में पानी के अंदर शिनकाई की दुनिया को दिखाया गया है। मुझे ‘काल लोक’ बहुत पसंद है। मैं शोएब के साथ शूटिंग करती आयी हूं और वे काफी काबिल कलाकार हैं। अब वे हमारे ‘काल लोक’ गैंग का हिस्सा बन गये हैं।
8. रियलिटी टीवी और आप जो फिक्शान शो कर रही हैं उसमें क्यां अंतर है, क्योंिकि आपने दोनों ही किया है? आपके हिसाब से दोनों में क्याो अंतर महसूस करती हैं?
जैसा कि रियलिटी शो कहते हैं कि यह रियल होने के बारे में, आप जो भी हैं सामने हैं। आपको कैमरे को भूलना होगा, वहां कोई एक्शलन या कट नहीं है, आपको किसी लाइट का सामना नहीं करना है। जब आप लाइव कैमरे के सामने होते हैं वह काफी अलग होता है। वहीं सेट पर, कट, रोल और रील कैमरा ही हम सबकी रियलिटी है। इसलिये, मैं दोनों के बीच तुलना नहीं कर सकती। मैं कह सकती हूं कि रियलिटी टीवी परदे की शूटिंग से ज्याेदा आसान है, परदे पर कैमरे के सामने होना, किसी और किरदार को पूरे हाव-भाव के साथ प्रस्तुित करना मुश्किल काम है। वहीं, रियल कैमरे में, आपको अपने आपको सामने रखने से पहले या कुछ कहने से पहले सोचना नहीं पड़ता है, आप जैसे हैं वैसे ही होते हैं। लेकिन परदे पर कैमरे के सामने सबकुछ अभिव्येक्ति, आपकी बॉडी लैंग्वे ज और आपका कॉस्ट्यू म होता है और शूटिंग के बीच में काफी सारे कट होते हैं। इसलिये, मुझे ऐसा लगता है कि परदे की दुनिया वास्तहविक दुनिया से ज्याकदा मुश्किल होती है।
9. आप इस शो से दूर थीं, अब जबकि आप तिमनासा के रूप में लौट आयी हैं तो अपने फैन्से को कुछ कहना चाहेंगी या फिर उन लोगों को जो आपको इसी नाम से जानते हैं?
जैसे ही मैं ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकली, तो सबसे अच्छी बात यह थी कि ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलने से दुखी लोगों से ज्यालदा ऐसे लोग थे जो कि ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में मेरी वापसी से खुश थे। सभी लोगों ने मुझसे वापसी के बारे में पूछना शुरू कर दिया था। मुझे ऐसा लगता है कि , ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलने पर मुझे दुखी होने का मौका ही नहीं मिला। ‘बालवीर रिटर्न्सि’ के सभी फैन्स दिल से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। इसलिये, मुझे ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में लौटने की बेहद खुशी हो रही थी।
10. अपने फैन्सन से कुछ कहना चाहेंगी?
शुरुआत से ही दर्शकों का मुझे बेइंतहा प्याकर मिला। इस शो में खलनायिका होने के बावजूद भी मुझे लोगों ने काफी पसंद किया। अब जबकि मैं ‘बालवीर रिटर्न्सस’ में वापस लौट आयी हूं तो मैं आपसे कहना चाहूंगी कि अपना प्या र और सहयोग बनाये रखें, जैसा कि आप हमेशा से करते आये हैं। आप सबको ढेर सारा प्या र।
देखते रहिये, पवित्रा पूनिया को भयरानी तिमनासा के रूप में, केवल सोनी सब पर, ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









