अभी ठंड का रहेगा प्रकोप, चलेंगी तेज हवाए

Jan 30 2021

ग्वालियर। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जिसके चलते बर्फीली हवाओं से ग्वालियर अंचल अधिकांश क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहेंगे। इसके बाद एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उार भारत में दाखिल होने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वर्तमान में लगभग 15 किलोमीटर की रफ्तार से उारी और उत्तरी-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। अभी ग्वालियर का आसमान एकदम साफ है। साथ ही वर्तमान में अभी कोई वेदर सिस्टम भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी 31 जनवरी तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहेंगे। इसके बाद एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा। वातावरण में नमी बढऩे के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।