जैन सोशल ग्रुप ने विघार्थियों को सर्दियों से बचाव हेतु गर्म कपड़े वितरण किए

Jan 30 2021

ग्वालियर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर ने अपने नवीन सत्र के प्रथम मानव सेवा कार्य का आयोजन संजय नगर स्थित विद्यालय लक्ष्मीगंज  ग्वालियर पर किया गया। जिसमे मेम्बरों ने विघार्थियों को सामान वितरण किया।
 जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन के संयोजक श्रीमती ईशा अभिषेक गोधा के सौजन्य से ग्रुप मेम्बरों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में उपस्तिथ बालक-बालिकाओं को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया। ग्रुप के सचिव अखिलेश सोनी ने बताया कि उक्त आयोजन में 50 बच्चों को सामान वितरित किया गया। ग्रुप अध्यक्ष शशांक सोनी ने कहा कि ग्रुप पूरे वर्ष मानव सेवा कार्यो को प्राथमिकता देगा। आयोजन में सभी ग्रुप सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी की। ग्रुप द्वारा सर्दियों से बचाव हेतु विघार्थियों को गर्म कपड़े, टोपी, मोजे वितरित किये गए। इस मौके पर अध्यक्ष शशांक सोनी, सचिव अखलेश सोनी, रवि जैन, नवीन जैन, सौरभ चंदवाड, प्रणव जैन, आदि मौजूद थे।