किन्नर समाज ने कलश यात्रा निकाली

Jan 30 2021

ग्वालियर। कोरोना काल में जजमानों और शहरवासियों की दीर्घायु के लिए ग्वालियर में किन्नर समाज ने कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में देशभर से आये किन्नर समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। किन्नर समाज ने बारादरी चौराहे से कलश यात्रा निकाली। इस दौरान लोग नाचते-गाते जश्न मनाते चल रहे थे। कलश यात्रा की संयोजक नेहा किन्नर बताती हैं कि इस आयोजन में देश प्रदेश से आये किन्नर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य जजमानों और शहरवासियों की मंगलकामना करते हुए उनकी सुखसमृद्धि की कामना करना है। इससे पहले कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ मुरार में गिर्राज मन्दिर पहुची, जहां उन्होंने मन्दिर में घण्टा चढ़ाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में किन्नरों उपस्थित रहे।