फिर निकले मंत्री सड़क पर, राशन, गंदगी, पानी सबसे बड़ी परेशानी
Jan 30 2021
ग्वालियर। शहर के हालात सुधारने के लिए इन दिनों गंभीर नजर आ रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह शनिवार को फिर अपने समर्थकों, आम लोगों व अफसरों के साथ सड़क पर दिखाई दिए और हरेक से पूछा कि आपको कोई परेशानी तो नहीं है। इस दौरान जिसने जो भी समस्या बताई उसे तुरंत ही निपटाने के आदेश मंत्री तोमर ने साथ चल रहे अधिकारियों को देते हुए कहा कि समय सीमा में यह समस्या दूर कर दी जाए। दोबारा में मेरे पास कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस दौरान ज्यादातर नागरिक उनसे गंदगी, पानी तथा राशन आदि की दिक्कतें बयां करते नजर आए।
जलसंरक्षण, बिजली बचाओ और शहर को स्व'छता के लिए जागरूक करने निकले ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनजागरण यात्रा किलागेट स्थित मायाचंद धर्मशाला से शुरू की। पदयात्रा से पहले यहां पर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में लोगों ने गंदगी, ट्रैफिक जाम, पानी की समस्या के साथ ही इलाके की सड़क की मरम्मत कराने के लिए मंत्री को आवेदन दिया। जिस पर मंत्री ने अफसरों को समय सीमा में इन समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
यहां-यहां से निकली यात्रा
जनजागरण यात्रा किलागेट से शुरू हुई जो हथियापौर, जगनापुरा, राय कॉलोनी, चन्द्र नगर, श्मसान रोड, शील नगर, चन्द्र नगर, चंदन राय की वाटिका, आऊखाना, नाई मोहल्ला, गोलंदाज मोहल्ला, बाबा कपूर की दरगाह, खारा कुआं आदि इलाकों में पहुंची।
शहर हमारा है और स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी
पदयात्रा के दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों से कहा कि शहर हमारा है और हमें ही इसे स्व'छ बनाना है। हम भी सक्षम हैं और अपने शहर को इंदौर की तरह स्वच्छता में नंबर वन बना सकते हैं। मोहल्ले से पहले अपनी गली और अपने दरवाजे को साफ रखें तो हमारा क्षेत्र भी सफाई में अपना नाम कर सकता है। इसी तरह बिजली के उपकरण जब जरूरत हो तभी चलाएं, जिससे बिजली भी बचेगी और हमारा भार भी कम होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









