सुबह मेरी रिपोर्ट करा दो कहकर, छोटे भाई ने लगाई फांसी

Jan 29 2021

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर क्षेत्र में एक युवक ने दोपहर को फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के बड़े भाई रवि शाक्य ने बताया कि उसके पास शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे छोटे भाई राजू पुत्र मानसिंह शाक्य निवासी लघेड़ी का फोन आया था कि भैया...मेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दो, मुझे 26 जनवरी को विपिन और जितेन्द्र बाल्मीक बहुत पीटा है। मेरे पेट में भी दर्द हो रहा है। मृतक पेशे से मजदूरी करता था। उसे उसी के साथ काम करने वाले दो युवकों ने किसी बात को लेकर मारपीट दी थी। इससे वह क्षुब्ध था। दोपहर को एक बजे के बाद उसने फांसी का फंदा बनाया और लटक गया। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि वह लटका हुआ है तो पुलिस को सूचना दी। राजू ने फांसी क्यों लगाई है इससे सभी अंचभित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।