‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ का प्रसारण ज़ी अनमोल सिनेमा पर 31 जनवरी 2021 को शाम 7 बजे होगा
Jan 29 2021
कुछ फिल्मों की कहानियां इतनी दमदार होती हैं कि वे ना सिर्फ आपका मनोरंजन करती हैं बल्कि आपको एक प्रभावशाली संदेश भी देती हैं। टॉयलेट : एक प्रेम कथा ऐसी ही एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमें एक सामाजिक संदेश है और साथ ही हल्का-फुल्का मनोरंजन भी है। यह फिल्म आपको एक ऐसे इंसान के सफर पर ले जाती है, जिसे अपनी पत्नी के लिए एक टॉयलेट बनाने के लिए बहुत-सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो आप भी अपनी तारीख सुनिश्चित कर लीजिए और ज़ी अनमोल सिनेमा पर 31 जनवरी 2021 को शाम 7 बजे ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ के प्रीमियर के साथ एक परफेक्ट वीकेंड के लिए तैयार हो जाइए।
टॉयलेट : एक प्रेम कथा को ना सिर्फ पसंद किया गया था, बल्कि इसे व्यावसायिक सफलता भी मिली थी। यह फिल्म हास्य, ड्रामा और रोमांस का परफेक्ट मिश्रण है। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर की बेमिसाल परफॉर्मेंस और दिव्येंदु शर्मा की जोरदार कॉमिक टाइमिंग भी है।
इस फिल्म में 36 साल के केशव की कहानी है, जो अपने पिता के अंधविश्वासी विचारों के चलते अब तक कुंवारा है। उसे जया से प्यार हो जाता है, जो एक पढ़ी-लिखी लड़की है और फिर वो जया से शादी कर लेता है। शादी के बाद जब जया को पता चलता है कि उसके नए घर में शौचालय ही नहीं है, तो उनके बीच तनाव पैदा हो जाता है और फिर वो घर छोड़ने का फैसला करती है। केशव कई अस्थायी व्यवस्थाएं करने की कोशिश करता है और उसे हर स्थिति का सामना करना पड़ता है। अब वो समाज की मानसिकता बदलना और अपनी पत्नी को दोबारा घर लाना चाहता है।
तो आप भी ज़ी अनमोल सिनेमा पर टॉयलेट : एक प्रेम कथा के प्रीमियर के साथ एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, 31 जनवरी 2021 को शाम 7 बजे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









