अभी तो अवैध हैं मेले की दुकानें फिर भी ट्रकों से माल ला रहे व्यापारी
Jan 29 2021
ग्वालियर। मेला लगने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इसके बाद भी मेला लगाने के लिए व्यापारियों में उत्साह है। इसी के चलते व्यापारी लगातार मेला आ रहे हैं और अपनी दुकानें लगा रहे हैं। व्यापारी मेले की तारीख घोषित होने से पूर्व ही ट्रकों से अपना माल लाकर दुकानों में भर रहे हैं और दुकानें सजा रहे हैं। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जब तक मेले की तारीख घोषित नहीं होती तब तक किसी को भी दुकानें आवंटित नहीं की जाएगी। मेले में दुकानें लगाने वालों ने अभी तक मेला प्राधिकरण से कोई अनुमति नहीं ली है। मेले में अभी व्यापारी अवैध रूप से दुकानें लगा रहे हैं।
अपनी रिस्क पर लगा रहे हैं दुकान
मेले में दुकानें लगाने वाले व्यापारी अपनी रिस्क पर ही दुकानें लगा रहे हैं। व्यापारी उन स्थानों पर अपनी दुकानें लगा रहे हैं जो दुकानें उन्हें पहले से ही आवंटित हैं। मेला प्राधिकरण के अनुसार जिस व्यापारी को पिछले साल जो दुकान आवंटित की गई थी वही दुकान उसी व्यापारी को देने की प्राथमिकता दी जाएगी। यदि वह व्यापारी दुकान लगाने नहीं आता तो दुकान किसी दूसरे व्यापारी को आवंटित कर दी जाएगी। मेले की तारीख भले ही घोषित न हो उसके बाद भी मेले के सेक्टरों में दुकानें लगने का काम चल रहा है। डिज्नीलैंड में झूले लगाए जा चुके हैं वहीं झूला सेक्टर में झूले लगाने का काम बाकी है।
व्यापारी संघ द्वारा दुकानदारों के साथ मिलकर मेला सचिव से मेला को लेकर बैठक की गई जिसमें साफ-सफाई, हाई मास्क, लाइट एवं दुकानदारों के लिए पानी एवं सुरक्षा की व्यवस्था के लिए मेला सचिव को अवगत किया गया एवं मेला को लगाने के लिए व मेला में अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए मेला सचिव से विस्तार से चर्चा की एवं सुझाव दिए एवं मध्यप्रदेश शासन से अपेक्षा की है कि वह ग्वालियर व्यापार मेला के शीघ्र लगाने हेतु व्यवस्था एवं निर्देश देने का आदेश करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









