लाला लाजपतराय को किया नमन

Jan 29 2021

ग्वालियर। अग्र शिरोमणि लाला लाजपत राय के जन्मदिन के अवसर पर अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर एवं अग्र सेवा संघ एवं अन्य अग्र बंधुओं ने गांधी उद्यान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर ग्वालियर के सांसद विवेक शेजवलकर भी उपस्थित थे अग्रवाल समाज के श्याम सुंदर अग्रवाल,अजय जैन एवं डॉ राम बाबू गोयल आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए स्वतंत्रता संग्राम के योगदान को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर राम गोयल, दिनेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, रामरतन गर्ग, डॉ रामजीदास गोयल, विपिन खैतान, नंदकिशोर गोयल, राकेश अग्रवाल, अनिल गर्ग, अशोक कुमार गुप्ता, डॉ अरविंद मित्तल, अनूप सिंघल, श्रीमती महेंद्र अग्रवाल एवं उनके परिजन श्रीमती मोनिका जैन, सिंगल डीडी नगर एवं बहुत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ एवं समाननीय अग्र जन उपस्थित थे ।
अग्र मिलन ग्रेटर ग्वालियर सभी अग्र वालों का इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए आभार मानता है और आशा करता है कि भविष्य में भी वे अपनी उपस्थिति दर्ज कर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।