मानव जीवन को कृतार्थ करने सभी को भगवान का ध्यान करना चाहिए: गुंजन वशिष्ठ

Jan 29 2021

ग्वालियर। नहर वाली माता मंदिर पर तृतीय दिवस की कथा सुनाते हुए सुश्री गुंजन वशिष्ट ने बताया मनुष्य शरीर भारत मैं उपासना के लिए मिला है बाकी तो सारे विश्व में वासना का साम्राज्य है वासना सर्वत्र है उपासना केवल इस भारत भूमि धरती पर ही है इसलिए मानव जीवन कृतार्थ करने के लिए भगवान का ध्यान अर्चन सबको करना चाहिए आप निष्काम हो तो या बहुत सी कामनाएं आपके मन में भरी हो मनुष्य मात्र को श्री हरि की उपासना करनी ही चाहिए योंकि यह शरीर उपासना के लिए ही प्रभु ने दिया है। कथा के अंत में शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयन उपस्थित थे पूरे भक्त मंडली के साथ सभी ने भागवत जी की आरती उतारी।