कड़ाके की सर्दी से बचाव के लिए कलेक्टर ने बांटे कंबल
Jan 29 2021
ग्वालियर। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने देर रात कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठे गरीबों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत प्रदान की। कड़ाके की सर्दी में खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर गरीबों की पीड़ा को समझते हुए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सर्दी में बैठे गरीबों को डेढ़ सौ से अधिक कंबल वितरित किए तथा उन्हें आसपास बने रैन बसेरों में जाने के लिए भी कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, विश्वविद्यालय पुल के पास, अचलेश्वर मंदिर के पास एवं ट्रॉमा सेंटर आदि क्षेत्रों में रात्रि में भ्रमण कर ऐसे गरीबों को जो कि खुले आसमान के नीचे सर्दी में बैठे थे उन्हें कंबल वितरित किए तथा रात्रि में रैन बसेरों में सोने के लिए कहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









