हवा ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरे शहरवासी
Jan 29 2021
ग्वालियर। शुक्रवार को शहर घने कोहरे में छिपा नजर आया है। कोहरा इतना घना था कि रात को पास का भी नहीं दिख रहा था। 15 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। जिस कारण वाहन 20 से 30 प्रति घंटे की स्पीड से ही चले हैं। साथ ही बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरा से यातायात प्रभावित हो रहा है वहीं ठंड बढऩे से सड़कों पर आम दिनों की तुलना में चहल पहल कम हो गई है।
वैसे तो जनवरी महीने के आखिर में ठंड कम होना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार का मौसम अजीब ही हो रहा है। जब सर्दी कम होनी थी तभी बढ़ रही है। मौसम विभाग से वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ होकर गुजरा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय घेरा बना था वो भी अब कमजोर पड़ चुका है। यही कारण है कि अरब सागर की ओर से हवा में नमी आ गई है। यही नमी कोहरा बनकर छा रही है। अभी एक या दो दिन कोहरा बढ़ सकता है।
बीते दिन पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हुई है। यही कारण है देर शाम हवा का रुख उत्तर से उत्तर पूर्वी हो गया था। गुरुवार रात को हवा में नमी आने से घना कोहरा छा गया। साथ ही रात का पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जिस पर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा है। लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









