पेट्रोल पर युवा कांग्रेस ने बाइक की शवयात्रा निकालकर जताया विरोध, अंतिम संस्कार भी किया गया
Jan 29 2021
ग्वालियर। पेट्रोल के आसमान छूते दामों से शहर के लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को युवा कांग्रेसियों ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बाइक की अर्थी सजाकर बाजार से उसकी शव यात्रा निकाली। इसके बाद लक्ष्मीबाई समाधि मैदान में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र दर्शन सिंह व युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा, शहर में पेट्रोल की कीमत 94 रुपए हो गई है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपए तक पहुंचने में सिर्फ 6 रुपए का अंतर शेष है। बीते एक साल में पेट्रोल की कीमत में 11 तो डीजल की कीमत में 10 रुपए की वृद्धि हुई है। लगातार बढ़ी पेट्रोल की कीमत से आम जन परेशान है, जबकि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल की कीमत में हमारे राज्य में 10 रुपए का अंतर है। इसी बात से नाराजगी और ज्यादा है। प्रदेश सरकार लगातार टैक्स बढ़ाती चली जा रही है। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमत के खिलाफ आक्रोश है।
फूलबाग से लक्ष्मीबाई समाधि तक गई शव यात्रा
युवा कांग्रेसियों ने बाइक को अर्थी पर शव की तरह सजाकर दोपहर में शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा फूलबाग से शुरू हुई और उसे कंधा देकर कांग्रेस नेता लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक पहुंचे। वहां बाइक को अर्थी से उतार कर चिता जलाई गई। प्रदर्शन को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









