महिला शक्ती के द्वारा वीरांगना स्थल पर झण्डा वन्दन

Jan 28 2021

ग्वालियर। 26जनवरी को 72 वा  गणतंत्र दिवस  स्वीट वूमेन्स क्लब की महिलाओ ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर जाकर मनाया। झंडा वंदन का कार्यक्रम महिला पतंजलि टीम और स्वीट वूमेन्स क्लब ने मिलकर किया। ध्वजारोहण मध्यप्रदेश महिला पतंजलि प्रभारी सुमन अग्रवाल दीदी के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ उन्होंने हम सभी महिला शक्ति को देश के लिए समर्पित होने हेतु बहुत ही अच्छा उद्बोधन दिया और कहां कि हम सब हमारे राष्ट्र के हित में सदैव तत्पर रहें हमारी मातृभाषा को मजबूती प्रदान करें और देश के हित के लिए स्वदेशी वस्तुओं को ज्यादा महत्व दें जिससे हमारा देश मजबूत हो! उसके बाद हम सभी ने मिलकर देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जिसमें हमारी महिला शक्ति सुजाता यदुवंशी, चंचल गुप्ता रश्मि वर्मा नेहा पारीक और भी सदस्यों ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। जय हिंद वंदे मातरम के नारे लगाते हुए लक्ष्मीबाई स्मारक पर बहुत ही सुंदर माहौल तैयार किया। स्मारक के चक्कर लगाते हुए नारे लगाए तत्पश्चात सभी को लड्डू और नुक्ती का वितरण किया गया।