लोगों को जागरूक करने 29-30 को पदयात्रा, शहर को स्वच्छ करने निकलेंगे ऊर्जा मंत्री
Jan 28 2021
ग्वालियर। शहर हमारा है और इसे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी के प्रयास से हम 13 वे नंबर से पहले नंबर पर आ सकते हैं। यह बात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
लोगों में बिजली, पानी की बचत तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए 29 और 30 जनवरी को पदयात्रा निकाल कर जागरूक करेंगे। श्री तोमर ने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण मिले, गंदे पानी की समस्या ना रहे, इसके लिए दलगत राजनीति को छोड़कर सभी को आगे आना होगा। क्योंकि बगैर सामूहिक प्रयास के इसमें सफल नहीं हुआ जा सकता है।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा है कि अतिक्रमण और अतिक्रमण में शामिल
अधिकारियों पर जब भी कार्रवाई की बात आती है तो हम या आप में से कोई न कोई आगे आकर उन्हें संरक्षण देता है, जिससे कार्रवाई अधूरी रह जाती है। यदि हम और आप मिलकर संकल्प लें तो ऐसी व्यवस्था में परिवर्तन संभव है।
चुनाव के समय भले ही हम एक दूसरे के खिलाफ रहे, लेकिन जब भी शहर विकास की बात हो तो हम सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। जिससे शहर विकास में अड़ंगा ना आए। साथ ही उन्होंनेसमाजिक संस्थाओं के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों से भी शहर विकास के लिए जुटने का आहन किया। उन्होंने कहा कि अभी तक एंटी माफिया अभियान में जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यदि किसी परिचित के खिलाफ कार्रवाईहोती है तो नाराजगी व्यक्त की जाती है, यही कार्रवाई दूसरे पर हो तो खुश होते हैं। आप लोग तय कर लें तो परिवर्तन संभव है।
यहां से निकलेगी पदयात्रा
लोगों को शहर विकास के लिए जागरूक करने के लिए पदयात्रा 29 जनवरी को सूबह कांचमील इलाके से निकलेगी जो बड़ागेट, माता मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना रेशममिल, चंदनपुरा, दुर्गादास विहार, बिरला नगर, जति की लाइन, राठौर चौक, गदाईपुरा, मरघट रोड, ग्रेसिम विहार, इंद्रा नगर, लूटपुरा होते हुए चार शहर का नाका आदि क्षेत्रों से निकलेगी।
उन्होंने कहा कि हम और आप के प्रयासों से ही ग्वालियर की स्वच्छता रैंकिंग 13 नंबर पर आई है। यदि इसी प्रकार सभी ठान लें तो हम इंदौर और भोपाल से आगे नंबर एक होंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









