किसान आंदोलन के समर्थन में ग्वालियर में किसानों की ट्रेक्टर रैली
Jan 27 2021
ग्वालियर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 26 जनवरी को ग्वालियर में भी किसानों के साथ कांग्रेस व अन्य बामपंथी दलों ने ट्रेक्टर रैली निकाली। यह रैली मेला ग्राउंड से शुरू होकर फूलबाग मैदान पर पहुंची। यहां पर किसानों ने ट्रैक्टरों से प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि बिल वापिस लेने की मांग की।
गणतंत्र दिवस पर ग्वालियर में किसानों के साथ कांग्रेस, वामपंथी दल व ओबीसी महासभा ने ट्रेक्टर रैली निकाली। इससे पहले सभी लोग मेला ग्राउंड पर एकत्रित हुए। यहां से ट्रेक्टर रैली का शुभारंभ किया। रैली में ट्रैक्टरों के अलावा बाइक व चार पहिया वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे। इस दौरान किसान व उसके सहयोगी संगठनों के लोग नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। यह रैली मेला ग्राउंड से शुरू होकर स्टेशन रोड से पड़ाव होते हुए फूलबाग मैदान पर पहुंची। यहां पर किसानों ने बीच सड़क पर ट्रैक्टरों से चक्कर लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद तीनों कृषि बिल वापिस लेने की मांग करते हुए रैली का समापन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









