72 वें गणतंत्र दिवस पर पोस्ट विभाग के अधिकारियों का सम्मान

Jan 27 2021

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने महाराज बाड़े पर 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज पोस्ट ऑफिस प्रांगण में फहराकर मनाया। यह कार्यक्रम प्रवर अधीक्षक डाकघर ग्वालियर एसके ठाकरे के मुख्य आथित्य में संम्पन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले एसके ठाकरे(प्रवर अधीक्षक डाकघर ग्वालियर)  व्हीपी राठौर(सहायक अधीक्षक डाकघर) एचएस भिलवार(सहायक अधीक्षक डाकघर) ओपी चतुर्वेदी (ए एस आर एम ग्वालियर) अंकुश शर्मा (मैनेजर आईपीबी) एवम ब्रजेश शर्मा (पोस्ट मास्टर) आदि रहे।  कार्यक्रम में अरविंद दूदावत, संजय धवन, गिरीश अग्रवाल, गुलाब प्रजापति, सचिव व मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे, अनूप अग्रवाल, महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसंत कोडेला, कमल गुप्ता, बीके मिश्रा, डॉ राकेश खरे, महेश अग्रवाल आदि ने अपनी उपस्थिति दी।
 कार्यक्रम में बेटी है तो कल है कि अध्यक्ष वन्दना भूपेंद्र प्रेमी एवम भूपेंद्र प्रेमी भी विशेष रूप से उपस्थित थे, मातृशक्ति के रूप में मधु धवन पुष्पा प्रजापति शशि अग्रवाल मधु धीमान शशि लक्षणे व विम्मी सचदेवा उपस्थित थी। अरविंद दूदावत ने बताया कि ये कार्यक्रम 30 माह पूर्व  शुरू हुआ था और अब इसकी महत्ता बढ़ती जा रही है और ये नई ऊंचाईयों को छू रहा है। राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि 2 मिनिट रास्ट्र के नाम इस कार्यक्रम के माध्यम से हम देश मे नागरिको के मन मे रास्ट्र प्रेम की भावना जागृत कर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण नन्ही बालिका से लेकर युवा वर्ग व बुजुर्गों का प्रतिदिन समय पर आकर राष्ट्र गान में सम्मिलित होना है। मुख्य अतिथि श्री ठाकरे ने 2 मिनिट रास्ट्र के नाम कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम को इतने लंबे समय तक एक ही स्थान पर एक ही समय पर चलाना अपने आप मे एक अनुकरणीय उदाहरण है। संजय धवन ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज भी उपस्थित सभी जरूरतमन्दों को ब्रेड टोस्ट बिस्कुट व मिस्ठान का वितरण भी किया गया। गिरीश अग्रवाल ने बताया कि आज भी वहाँ उपस्थित जरूरतमन्दो को कम्बल का व बालिकाओं को गर्म स्वेटर का वितरण मुख्य अतिथि के करकमलों से कराया गया।आभार प्रदर्शन गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गई।