ट्रू फ्रेंड्स एसोसिएशन के नववर्ष मिलन मे संगीत एवं वाधयंत्र की प्रस्तुति दी

Jan 27 2021

ग्वालियर। ट्रू फ्रेंड्स एसोसिएशन द्वारा नववर्ष मिलन समारोह  होटल लैंडमार्क मे मनाया गया। जिसमें सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए। जिसमे सभी को गेम्स आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में ट्रू फ्रेंड्स एसोसिएशन के सचिव सुशील भदौरिया द्वारा नए साल की रूप रेख सभी के समक्ष रखी गयी। संस्था के अध्यक्ष अभय गांगिल ने सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम मे संगीत एवं वाधयंत्र की प्रस्तुति की गयी। गिटार उत्कर्ष साहू  ने, बाँसुरी कनिष्क गुप्ता ने एवं गायन शिखा चंदोलिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। नृत्य पलक बांदिल, निमिषा गांगिल एवं रिया गुप्ता द्वारा किया। बच्चों को कुछ गेम भी खिलाये गए और सभी सदस्यों  द्वारा एक सोलो गीत प्रस्तुत किया गया। कोरोना वॉरियर के रूप मे अभय गांगिल और रूपेश शर्मा का सभी सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष ब्रजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सहसचिव देवेंद्र कुशवाह, संजीव मित्तल, राजीव बंसल, दीपक गुप्ता, केके गुप्ता, पवन बांदिल, राकेश गोयल, अरविंद गांगिल, सुनील पाल, विक्रम दंडोतिया, दिलीप जैन, संदीप सिंघल, नरेंद्र चंदोलिया, विवेक दीक्षित और पंकज मित्तल आदि सदस्य मौजूद रहे।