गणतंत्र दिवस पर 30 बंदियों को मिली आजादी
Jan 27 2021
ग्वालियर। वर्षों से जेल की चहार दीवारी में कैद 30 बंदी मंगलवार को जब गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा हुए, तो उनकी आंखें नम हो गईं। जेल की चौखट से खुलेआम के नीचे कदम रखते ही मानों जज्बात फूट पड़े हों। अपनों को देखकर आंखों से आंसू बहने लगे। रिहा होने वाले बंदियों को उनके परिजन लेने पहुंचे थे। इस दौरान बंदियों ने कहा कि अपराध एक करता है, बर्बाद पूरा परिवार होता है। एक अपराध पूरी जिंदगी खराब कर देता है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस साल भी जेल में अच्छे आचरण वाले 30 बंदियों को सेंट्रल जेल में झंडा वंदन के बाद रिहा किया गया। जेल प्रबंधन ने इससे पहले जेल में उन्हें शॉल श्रीफल देकर बेहतर भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जेल अफसरों के साथ ही सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और अन्य बंदी मौजूद थे। यहां जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बंदियों को नए जीवन के लिए बधाई दी। जैसे ही बंदियों ने जेल से बाहर कदम रखा, तो सुबह से इंतजार में बैठे उनके परिजन उनसे लिपट गए।
इन्हें मिली आजादी
रणवीर पुत्र रामदयाल, बारेलाल पुत्र छविराम, दुर्गा पुत्र मायाराम, शिवमोहन उर्फ तुइंया पुत्र मुख्त्यार सिंह, विपिन पुत्र जगदीश, भगवान् सिंह पुत्र रतनलाल, छुट्टन उर्फ नरेश पुत्र बच्चू सिंह, हरिराम पुत्र फूल सिंह, मनोज पुत्र मुंशीलाल, कल्लू उर्फ कल्याण पुत्र मुंशीलाल, लखन पुत्र मंजू, गजेन्द्र पुत्र हरिराम, रमेश पुत्र रामनारायण, बालकिशन पुत्र दीवान, जगदीश पुत्र माधोसिंह, शेरसिंह उर्फ मुलु पुत्र मुकुट सिंह, गुड्डू उफऱ् आज़ाद पुत्र बाबू खान, उम्मेद पुत्र छोटेलाल, राजेश पुत्र विजयराम, सुधीर पुत्र बलवीर दोष, रामदास पुत्र मवासीराम, शंकर पुत्र भूरे, बलवीर पुत्र अमृतला, रामकिशन पुत्र भग्गू, ग्यासी पुत्र लालाराम, नरेश पुत्र दयाशंकर, पातीराम पुत्र बेजू, पर्वत पुत्र ईश्वरी, रामकिशन पुत्र सुनका और कालिया पत्नी भीमा को रिहा किया गया।
गुजरा हुआ समय लौटकर नहीं आ सकता
17 साल सजा भुगतने के बाद अच्छे चाल-चलन के चलते रिहा हुए बंदी सुधीर ने बताया कि गुस्से पर काबू रखते, तो उनके जीवन के 17 साल बच जाते। गुस्से की वजह से जेल में सजा के तौर पर निकला वक्त वापस नहीं आ सकता। अगर वे गुस्से पर काबू रखते, तो परिवार से दूर नहीं रहना पड़ता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









