सिंधिया के आने के बाद भाजपा अधिक मजबूत हुई:पाराशर
Jan 25 2021
ग्वालियर। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का प्रथम ग्वालियर आगमन पर सोमवार को जोशीला स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री पाराशर का माल्यार्पण कर डोल नगाड़े के साथ जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर से मीडिया से चर्चा में श्री पाराशर ने कहा कि पार्टी ने उनकी सेवा को देखते हुए उन ओर एक बार फिर विस्वास किया है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने के सवाल पर प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री पाराशर ने कहा कि निश्चित ही उनके आने के बाद पार्टी मजबूत हुई है उन्होंने कॉंग्रेस के कलंक को धोकर अपनी कैलाशवासी दादी के पुण्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाजपा पर लगे आरोपो के जबाब में उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही इस तरह की उल जुलूल बातें करते है जिससे लगता है कि उनको अपराधियों और देश द्रोहियो से कुछ ज्यादा ही स्नेह है। लोकेन्द्र पाराशर को पार्टी ने एक बार फिर अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है यह उनका दूसरा कार्यकाल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









