समाजसेवा में अग्रणी रहीं अम्मा महाराज
Jan 25 2021
ग्वालियर। जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को पहचान दिलाने वाली राजमाता विजयाराजे सिंधिया को नहीं भुलाया जा सकता। राजमाता विजयाराजे सिंधिया को अम्मा महाराज के नाम से संबोधित किया जाता था। उन्होंने पार्टी के लिए हमेशा अपना योगदान दिया है और राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी वह अग्रणी रहीं। हर कार्यकर्ता के सुख- दुख में शामिल होना उनका स्वभाव था। यह बात सोमवार सुबह स्व. विजयाराजे राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कही। अम्मा महाराज की छत्री पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। श्रद्धांजलि सभा को खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, अभय चौधरी, जयप्रकाश राजौरिया, श्यामानंद शुक्ला, मधुसूदन भदौरिया आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









