यह हमारा सौभाग्य कि राम मंदिर में दे पा रहे सहयोग
Jan 25 2021
ग्वालियर। भगवान श्रीराम विष्णु के सातवें अवतार हैं और इन्हें श्रीरामचन्द्र के नाम से जाना जाता है। भारत में श्रीरामचन्द्र अत्यंत पूज्यनीय हैं और आदर्श पुरुष के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र का भव्य मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए टोलियों द्वारा धन संग्रह किया जा रहा है। शहरवासी भी इस धन संग्रह में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। क्योंकि ऐसा मौका जीवन में दोबारा कभी नहीं मिलने वाला है। लोगों के लिए यह आश्चर्य की बात है कि उनका पैसा बहुत ही शुभ कार्य में लगने जा रहा है जिसे अनादिकाल तक याद रखा जाएगा। यह मौका ऐसे किस्मतवालों को ही मिल रहा है, जिस पर भगवान राम की विशेष कृपा होती है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग स्वेच्छा से आगे बढ़कर समर्पण कर रहा है।
निधि संग्रह के लिए यह टोलियां व सामाजिक कार्यकर्ता सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में निकल जाती हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भगवान श्रीरामचन्द्र का नाम लेकर धन संग्रह करती हैं। लोग भी अपनी श्रद्धा के अनुसार मुक्त हस्त से दान कर रहे हैं। भगवान श्रीरामचन्द्र मंदिर निर्माण के लिए जहां नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी गुल्लक तोड़कर दान कर रहे हैं, वहीं बड़े लोग अपनी जमा पूंजी से समर्पण कर रहे हैं। राजनीतिक हो या सामाजिक सभी लोग मंदिर निर्माण के लिए आगे आ रहे हैं।
महानगर निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, विजय गुप्ता, यशवंत इंदापुरकर, डॉ. जगजीत नामधारी, श्याम प्रजापति, अशोक पाठक, रवि अग्रवाल, विजय दीक्षित, नवनीत शर्मा, कमल जैन, पप्पू वर्मा, नवलकिशोर शुक्ला, डॉ. आरकेएस धाकड़, डॉ. जीतेन्द्र नरवरिया, मानसिंह जादौन, अशोक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में टोलियां ने प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह किया। साथ ही लोगों से समर्पण के लिए आग्रह भी किया। इस दौरान डॉ. राकेश कुशवाह, नवल कुमार गुप्ता, डॉ. श्रीनिवास अयंगर, डॉ. समीर गुप्ता, किशन मुद्गल, नवीन परांडे, डॉ. वीरेन्द्र माहेश्वरी, पीताम्बर लोकवानी, केएल राजौरिया, विजय चांडक, धीरेन्द्र सिंह चौहान, अशोक ढींगरा की माताजी एवं पुत्री, सतीश सिंह जादौन, डॉ. सुनील द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह सहित कई स्थानों पर आमजन ने निधि समर्पित कर राम मंदिर निर्माण में सहभागी बने।
बच्ची ने गुल्लक फोड़कर भेंट की राशि
निधि समर्पण के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आगे आ रहे हैं। सालों तक गुल्लक में जोड़कर रखी राशि भी बच्चे समर्पित कर रहे हैं। बृजकिशोर शर्मा एवं रश्मि शर्मा की पुत्री शानवी शर्मा ने भी भगवान श्रीराम के लिए अपनी गुल्लक समर्पित कर दी। उन्होंने गुल्लक फोड़कर पूरी राशि कार्यकर्ता को भेंट की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









