कृष्ण व राम जन्म पर झूमे श्रोता, मनाई खुशी
Jan 25 2021
ग्वालियर। पारस विहार कॉलोनी स्थित चमत्कारी हनुमान जी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भक्तों की उमड़ी भीड़ इस माहौल को धर्मामय बना रही है। यहां कथा वाचक पं. भगवत स्वरूप शास्त्री (वृन्दावन) ने श्रीकृष्ण व राम जन्म लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राम के बाल रूप की जीवंत झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया तथा बधाईयां व मिठाईयां बांटकर खुशियां मनार्ई। वहीं श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, गाते हुए जमकर झूमे। कथा विश्राम के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजेश शर्मा व कपिल भार्गव ने आचार्य को पगड़ी बांधकर एवं शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कथा पारीक्षित सुषमा राकेश नायक हैं।
भगवान जन्म नहीं लेते, प्रगट होते हैं
उन्होंने आगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का बखान करते हुए कहा कि भगवान कभी जन्म नहीं लेते अवतार धारण करते हैं, प्रगट होते हैं। उन्होंने देवकी-वासुदेव प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। भक्तों का उद्दार करने के लिए भगवान को जेल में प्रगट होना पड़ा, लेकिन उनका लालन पालन नंद गांव में हुआ। पुष्पों की होली खेलते हुए भक्तों द्वारा जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी नरेन्द्र स्वामी, जयदीप सिकरवार, राजकुमार पांडे, रामहरि दुबे, ओमप्रकाश भार्गव, कुलदीप दुबे, विनोद गौतम, पंकज भार्गव, बंटी पांडे, रमेश मुदगल आदि कॉलोनीवासी शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









