गणतंत्र दिवस का उल्लास, सजी इमारतें, रंगारंग कार्यक्रम आज

Jan 25 2021

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस पर कोरोना के चलते एसएएफ ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। लेकिन हर साल की तरह इस साल भी सुबह परेड निकाली जाएगी। परेड की सलामी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लेंगे।
गणतंत्र दिवस को लेकर शहर की इमारतों को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है। मोतीमहल और अन्य सरकारी इमारतों सहित प्राइवेट इमारतों को भी सजाया गया है। रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे प्रबंधन ने आकर्षक लाइटिंग की है।